• November 20, 2025 7:53 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अयांश की मदद के लिए चलाया डोनेशन अभियान ….

ByReporter Pranay Raj

Aug 22, 2021

राज – 7903735887 

नौ माह का मासूम अयांश गंभीर बीमारी से ग्रसित है। इलाज के लिए इसके पास पैसे नहीं हैं। पैसों की जुगाड़ के लिए नालंदा ब्लड ग्रुप के सदस्यों ने रविवार को बिहारशरीफ के जगहों पर डोनेशन अभियान चलाया। लोगों से सहायता की अपील की। इसकी शुरुआत लहेरी थाना क्षेत्र से की। सैकड़ों लोगों ने अयांश के इलाज के लिए पैसे दान किए। संचालक सैयद कामरान अशरफी, सैयद युसूफ खान, अंजार आरजू खान, नौशाद हैदर, इरफान खान, नेयाज हसन नाजिश व अन्य ने अयांश के इलाज के लिए सहायता देने की अपील की है।