• June 6, 2025 10:07 pm

Har Khabar Har Samay

 न्यूज नालंदा – श्वान दस्ते ने खंधा से खोजी लाश, 8 दिन पूर्व हुआ था अपहरण

Mar 15, 2020

क्राइम रिपोर्टर -7079013889

नालंदा जिले के थरथरी थाना अंतर्गत नथू बिगहा गांव से 8 दिनों पूर्व अपहृत मजदूर के शव को श्वान दस्ता के सहयोग से पुलिस ने कनक बिगहा के खंधा स्थित गेहूं के खेत से छत-विछत बरामद की। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। मृतक थरथरी के केनुआपर गांव निवापसी नाजीर बिंद हैं। पिछले मजदूर 8 मार्च को मजदूरी करने नथू बिगहा गांव गए थे। जहां से लापता हो गए। पुत्र जलंधर बिंद ने पिता के अपहरण की एफआईआर 13 मार्च को दर्ज कराई थी।  केस दर्ज कर पुलिस अपहृत की तलाश में जुटी थी। जांच में अधेड़ का सुराग नहीं मिलने पर रविवार को पटना से श्वान दस्ता को बुलाया गया। अपहृत का कपड़ा सूंघा कर कुत्ते को नथू बिगहा गांव में छोड़ा। कुत्ता दौड़ते हुए अहरा खंधा पहुंचा। जहां भूमि पर खून के निशान मिले। इसके बाद कुत्ता कनक बिगहा के डगरापर खंधा की ओर गया। जहां मजदूर की लाठी-गमछी मिली। यहां पुलिस कर्मियों ने तेज बदबू महसूस की। इसके बाद समीप के गेहू के खेत से मजदूर की लाश बरामद हुआ।
छापेमारी में जुटी पुलिस
थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि सात को आरोपित कर अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई गई थी। लाश मिलने के बाद दर्ज केस में हत्या की सुसंगत धारा लागू कर दी गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। जांचोपरांत घटना का कारण स्पष्ट होगा।