• November 20, 2025 6:56 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – डॉक्टर ने पीट-पीटकर ले ली जान , जानें मामला ….

ByReporter Pranay Raj

Sep 8, 2023

राज – 7903735887 

सरमेरा थाना क्षेत्र के बाजार इलाके में शुक्रवार को रुपया लेनदेन विवाद में झोला छाप डॉक्टर ने पीट-पीटकर अधेड़ को मार डाला। अधेड़ का दम थाना में निकला। दरअसल, मारपीट के बार आरएमपी डॉक्टर अधेड़ के गला में गमछा बांध, उन्हें खींचकर थाना ले गया। जहां अधेड़ की जान चली गई। मृतक पुरानी इसुआ गांव निवासी स्व. शिवशंकर साव के 55 वर्षीय पुत्र उमेश साव हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी नवादा जिला के काशीचक निवासी विपीन कुमार है। विपीन सरमेरा में क्लिनिक खोले हैं।

घटना के संंबंध में बताया जा रहा है कि दो साल पहले आरएमपी ने अपनी भतीजी की शादी उमेश साव के लड़के से तय की थी। शादी तय होने पर 1.20 लाख रुपया दहेज के रूप में दिया था। इसके बाद शादी कैंसिल हो गई। इसके बाद उमेश साव रुपया लौटाने में टालमटोल कर रहा था। अधेड़ दोपहर में घर से खाद खरीदने निकले। उसी दौरान उनकी मुलाकात आरएमपी से बाजार में हो गई। जिसके बाद आरएमपी ने अधेड़ को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मारपीट के अधेड़ के गला में गमछा लपेट उसे थाना ले जाया गया। जहां अधेड़ की मौत हो गई।

सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि आरएमपी, अधेड़ के गला में गमछा लपेट उसे थाना लाया था। जहां अधेड़ मूर्छित हो गिर गए। तब पुलिस उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाई। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस आरएमपी को गिरफ्तार कर ली। बकाया रुपया नहीं लौटाने पर घटना को अंजाम दिया गया। पुलस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।