• November 20, 2025 6:29 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दुर्गा पूजा को ले डीएम-एसपी ने दिया जरूरी निर्देश, जानें व्यवस्था

ByReporter Pranay Raj

Oct 18, 2023

राज – 7903735887 

दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए सम्पूर्ण जिले में दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति संयुक्तादेश के माध्यम से की गई है। जिला में 554 स्टेटिक दण्डाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गये हैं। जिलास्तरीय नियंत्रण कक्ष के साथ साथ बिहारशरीफ में 24 अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर प्रशासनिक केंद्र -सह- नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जो 24 घंटे क्रियाशील रहेंगे।

बिहारशरीफ नगर क्षेत्र में 22 पैदल गश्ती दल दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गए हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में 20 वाहन गश्ती दल दंडाधिकारी दो पालियों में प्रतिनियुक्त किये गए हैं। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों की उपस्थिति की जाँच प्रतिदिन प्रति पाली में की जाएगी, इसके लिए अलग से वरीय पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गए हैं।

सभी पदाधिकारियों को दुर्गा पूजा के लिए बिहारशरीफ शहर में लागू यातायात प्लान एवं पार्किंग व्यवस्था को सख्ती से लागू कराने का स्पष्ट निदेश दिया गया। भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।

सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं पुलिस बल को अपने कर्तव्य स्थल पर समय से पहुंचने तथा अगली पाली के प्रतिस्थानी के आने के बाद ही स्थल छोड़ने का स्पष्ट निदेश दिया गया।

इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता,अनुमंडल पदाधिकारी बिहारशरीफ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिहारशरीफ सहित सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।