• November 20, 2025 7:06 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – डीएम-एसपी ने फ्लैग मार्च कर दिया सौहार्द के माहौल में पर्व मनाने का संदेश…

ByReporter Pranay Raj

Jul 28, 2023

राज – 7903735887 

डीएम शशांक शुभंकर, एसपी अशोक मिश्रा ने पैरा मिलिट्री फोर्स व जिला बल के साथ शहर में फ्लैग मार्च कर नागरिकों को सौहार्द माहौल के मुहर्रम मनाने का संदेश दिया। मार्च श्रमकल्याण केंद्र के मैदान से निकलकर शहर का भ्रमण किया।

डीएम-एसपी ने संयुक्त रूप से बताया कि शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। उपद्रवियों को पुलिस त्वरित सबक सिखाएगी। 29 और 30 जुलाई को मुहर्रम जुलूस निकाला जाएगा। जिले में 100 से अधिक लाइसेंस जारी किया गया है।

राजगीर और हिलसा अनुमंडल में 29 तारीख को ताजिया जुलूस निकलेगा, जबकि बिहार शरीफ सदर में 30 जुलाई को। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 2 दिन पूर्व भी मोहर्रम पर्व को लेकर भ्रामक अफवाह फैलाने वाले के विरुद्ध सोहसराय थाना में मामला दर्ज किया गया है।