• June 22, 2025 3:42 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च , सौहार्द के माहौल में मनेगा त्योहार…

ByReporter Pranay Raj

Sep 30, 2024

राजा – 9334160742 

दुर्गा पूजा को लेकर डीएम शशांक शुभंकर, एसपी भारत सोनी के नेतृत्व में सोमवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसमें दर्जनों अधिकारी और सैंकड़ों सुरक्षाकर्मी शामिल हुए। श्रमकल्याण केंद्र से निकलकर मार्च शहर के विभिन्न मार्ग से होते हुए  समाप्त हुआ। मार्च के पूर्व वरीय पदाधिकारियों ने अधिकारी और कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वरीय अधिकारियों ने शहर के बड़े पूजा पंडालों में पहुंचकर वहां का जायजा भी लिया।

डीएम ने बताया कि दुर्गापूजा को लेकर फ्लैग मार्च निकला गया है। मार्च का मकसद नागरिकों में सुरक्षा का संदेश देना है। जुलूस के निर्धारित मार्ग पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। डीएम ने आस्था के पर्व को सौहार्द के माहौल में मनाने की अपील नागरिकों से की। एसपी ने बताया कि  जगह-जगह सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है। अमनपसंदों के सहयोग से शांतिपूर्ण माहौल में सभी त्योहार संपन्न होगा।

इस मौके पर नगर आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा, एसडीओ काजले वैभव नितिन, सदर डीएसपी नुरुल हक़, नगर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक, लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक समेत अन्य पदाधिकारी व सुरक्षाकर्मी शामिल मौजूद थे।