• November 20, 2025 6:18 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – राज्यपाल के पहुंचने के पहले पहुंचे डीएम-एसपी….

ByReporter Pranay Raj

Apr 20, 2024

राज – 7903735887 

भगवान महावीर की जयंती समारोह को यादगार बनाने में जिला प्रशासन व पर्यटन विभाग जु है। दो दिवसीय समारोह रविवार से कुंडलपुर में होगा। भगवान महावीर की जयंती पर देश के कोने-कोने से जैन श्रद्धालु यहां जुटेंगे। समारोह 21 अप्रैल की सुबह से होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन शाम 5 बजे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर करेंगे। डीएम शशांक शुभंकर, एसपी अशोक मिश्रा ने कुंडलपुर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

दिग्म्बर जैन समिति के मंत्री विजय कुमार जैन ने बताया कि इसके विशिष्ट अतिथि भगवान महावीर जन्मभूमि कुंडलपुर के दिग्म्बर जैन समिति के पीठाधीश कर्मयोगी स्वस्ति रवींद्र कीर्ति होंगे। महोत्सव के पहले दिन कुंडलपुर समिति द्वारा शोभा यात्रा निकाली जाएगी। भगवान महावीर के मुख्य मंदिर में विराजमान प्रतिमा का पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा बच्चों के बीच रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। दूसरे दिन 22 अप्रैल की सुबह में नित्य अभिषेक पूजन, विश्व शांति महावीर मंडल विधान, दिगम्बर जैन समिति द्वारा अन्य धार्मिक कार्यक्रम होंगे।