• November 20, 2025 6:56 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – डीएम-एसपी ने अधिकारियों कर्मियों को दिलाई शपथ, नशामुक्त बनेगा नालंदा

ByReporter Pranay Raj

Nov 26, 2021

राजा – 7903735887 

सीएम के नीतीश कुमार के आह्वान पर सूबे को नशामुक्त बनाने के लिए कानून की सख्ती के साथ जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। इसी अभियान के तहत नालंदा में शुक्रवार को कई कार्यक्रम आयोजित हुए। स्कूली बच्चों ने रैली निकाल नागरिकों को नशामुक्ति का संदेश दिया।

इसी तरह समाहरणालय स्थिात हरदेव भवन में डीएम योगेंद्र सिंह, एसपी हरि प्रसाथ एस ने अधिकारियों और कर्मियों को नालंदा को नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया। डीएम ने बताया कि शराबबंदी के लिए दीवारों पर पेंटिंग बना लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जीविका की महिलाएं भी ग्रामीणों को नशामुक्ति की शपथ दिला रही हैं।

थानों में खाकी ने ली शपथ

इसी तरह सभी थानों में पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों ने नशामुक्ति की शपथ ली। लहेरी, नगर, दीपनगर, सोहसराय, राजगीर समेत सभी थानों और ओपी में शपथ दिलाई गई। राजगीर थानाध्यक्ष ने होटलों में नशामुक्ति का पंपलेट लगवाया। जिसकी नागरिक सराहना कर रहे हैं।