• June 7, 2025 12:40 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शिक्षक की भूमिका में नजर आए डीएम साहब , बच्चों ने पूछा …..

Dec 22, 2021

राज – 7903735887 

क्षेत्र भ्रमण के दौरान डीएम योगेंद्र सिंह नव नालंदा मध्य विद्यालय नीरपुर का निरीक्षण किया गया। जहां वे कुशल शिक्षक की भूमिका में दिखे | उन्होनें भूगोल की किताब से बच्चों से कई सवाल पूछे और जबाब नहीं देने पर उन्हें बेहतर से समझाया | डीएम को क्लास में पढ़ाते बच्चे काफी उत्साहित दिखें | बच्चों ने भी उनसे कई सवाल पूछे जिसका उन्होनें बड़ी सालीनता से जबाब दिया | करीब 1 घंटा तक वे क्लास लिए |

हालांकि उनके पहुंचने पर कुछ शिक्षक वहां बैठे गप्पे लड़ा रहे थे |  जिसपर गहरी नाराजगी व्यक्त  करते हुए बच्चों के भबिष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करने की बात कही | उन्होनें  प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया गया। जहां नियमित रूप से प्रायोगिक कक्षाएं संचालित नहीं होने पर उन्होनें  प्रधानाध्यापक को पढ़ाई कि गुणवत्ता में सुधार के साथ नियमित प्रायोगिक कक्षा संचालित कराने का निर्देश दिया।