• November 20, 2025 6:21 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालन्दा-अश्विनी कॉस्मेटिक हॉस्पिटल का डीएम ने किया उद्घाटन ….

ByReporter Pranay Raj

Jul 24, 2021

राज – 7903735887

बिहारशरीफ के खंदकपर स्थित डॉक्टर्स कॉलोनी में अश्विनी कॉस्मेटिक हॉस्पिटल का शुभारंभ डीएम योगेंद्र सिंह के हाथों दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह बहुत ही अच्छी सोच है महानगरों से हटकर छोटे शहरों में भी कॉस्मेटिक हॉस्पिटल का शुभारंभ होना यह एक अच्छा संकेत है। कॉस्मेटिक सर्जरी व ब्यूटी इंडस्ट्री अभी के दौर की आवश्यकता है। जिसे डॉ. अचला ने बखूबी समझा और एक सकारात्मक सोच के साथ इसे आगे बढ़ाया। डॉ. श्याम नारायण प्रसाद ने कहा कि आज दोहरे खुशी का पल है। एक तो डॉ. अश्विनी कुमार वर्मा के क्लीनिक का 27 साल हो गया और दूसरा आज उनकी बेटी ने अश्विनी कॉस्मेटिक हॉस्पिटल की शुरआत की है। विम्स के प्रिंसिपल डॉ. पी.के चौधरी ने कहा कि अत्याधुनिक मशीन से लैस यह हॉस्पिटल पूरे सूबे के लिए नजीर पेश करेगा। डॉ. अरविंद कुमार सिन्हा ने कहा कि महानगर को छोड़कर अपनी मिट्टी की सेवा करना गौरव की बात है। यह हॉस्पिटल खुद में अनूठा है। सबसे अच्छी बात है कि लोगों के बजट का पूरा ख्याल रखा गया है। मौके पर डॉ. सुनीति सिन्हा,इंदु वर्मा व डॉ. अभिनव मौजूद थे।