• June 6, 2025 9:38 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा -नए रोपवे निर्माण में देरी पर बिफरे डीएम कहा….

Feb 13, 2020

राजगीर रिपोर्टर – 7903735887

जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह ने गुरुवार को विश्व शांति स्तूप तक जाने के लिए निर्माणाधीन नए रोपवे का कार्यस्थल पर निरीक्षण किया।
स्थल पर कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा था।कोई भी पदाधिकारी, कर्मी या मजदूर मौजूद नहीं थे। जिला पदाधिकारी ने इस पर गहरी नाराजगी व्यक्त की |

कहा कि निर्माण एजेंसी राइट्स द्वारा बरती जा रही शिथिलता से पर्यटन विभाग को पत्र के माध्यम से अवगत कराया जाएगा। इस महत्वपूर्ण परियोजना का कार्य पूर्ण करने में विलंब हो चुका है, अब किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नए रोपवे के लिए कब से आशांवित  है कि जल्द से जल्द कार्य पूरा हो ताकि यहाँ आने वाले पर्यटक इसका लुफ़्त  उठा सकें | निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर उपस्थित थे।