• November 20, 2025 6:54 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मुहर्रम में बजाने पर डीजे होगा जब्त, जायेंगे जेल, जान ले प्रशासन का निर्देश…

ByReporter Pranay Raj

Jul 13, 2023

राज – 7903735887 

आगामी 29 जुलाई को मनाए जाने वाले मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण में संपन्न कराने के लिए गुरुवार को एसडीओ अभिषेक पलासिया ने शहर के डीजे संचालकों के साथ बैठक की। इस मौके पर उन्होंने सरकार और प्रशासन द्वारा जारी आदेशों की जानकारी दी।  डीजे संचालकों को स्पष्ट तौर पर निर्देश मिला कि मुहर्रम के मौके पर डीजे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध है। यदि भाड़ा पर डीजे देते हैं तो सारी जवाबदेही संचालकों की होगी। उनके डीजे को जब्त कर संचालक के विरुद्ध केस दर्ज किया जाएगा।

इसके अलावा अखाड़ा जुलूस निकालने वालों को भी लाइसेंस लेना जरूरी है इसके लिए नियमानुसार उन्हें लाइसेंस दिया जाएगा। हालांकि रामनवमी जुलूस के दौरान हुए उपद्रव के बाद जिला प्रशासन सख्त दिख रही है ।

इस मौके पर सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने कहा कि मुहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। थाना व अन्य जगहों पर शांति समिति की बैठक कर लोगों को नियमानुसार लाइसेंस लेने की बात बताई जा रही है। साथ ही डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। इसकी भी जानकारी लोगों तक दी जा रही है। इस मौके पर बीडीओ अंजन दत्ता, नगर थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह, लहेरी थानाध्यक्ष दीपक कुमार, दीपनगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल, सोहसराय थानाध्यक्ष राजमणि समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।