• June 6, 2025 9:50 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – यूक्रेन से लौटी दिव्या बोली- वहां की बातें याद कर सिहर जाती है बॉडी …

Feb 27, 2022

आशीष – 7903735887 

एकंगसराय के सैदपुर गांव निवासी पूर्व मुखिया कौशलेंद्र कुमार की पुत्री मेडिकल छात्रा दिव्या भारती रविवार को यूक्रेन से घर लौटी। मां सुषामा देवी गले लगाकर उसका स्वागत किया। दिव्या यूक्रेन के बुकोबोडिया यूनवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी। यह उसका तीसरा साल है। घर लौटने पर छात्रा ने प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताया। कहां कह उनके प्रयास से वतन वापसी संभव हुई। उसके साथ सूबे के अन्य छात्र भी लौटे।

छात्रा ने बताया कि अब भी यूक्रेन में हजारों भारतीय छात्र व अन्य लोग फंसे हैं। वह जिस इलाके में थी। उधर युद्ध का असर कम था। इस कारण वापसी संभव हुई। युद्ध के कारण छात्रों को पढ़ाई छोड़कर भागना पड़ा रहा है। रूस अगर यूक्रेन पर कब्जा कर लेगा तो छात्रों का भविष्य अधर में लटक जाएगा।