• November 20, 2025 7:02 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – भ्रामक खबरों से दूर रहें जिलेवासी : सांसद

ByReporter Pranay Raj

May 8, 2021

राज – 7903735887 

नालंदा के सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने कोरोना काल में जान जोखिम में डालकर सेवा कर रहे कोरोना वारियर्स का आभार जताया है। उन्होंने सभी अधिकारियों, पुलिस, बैंक व चिकित्सा सेवा से जुड़े लोगों को धन्यवाद दिया है। साथ ही लोगों से भ्रामक खबरों से दूर रहने व अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि कोरोना विश्वव्यापी है। इस काल में भी नालंदा के लोग एकजुटता का परिचय दे रहे हैं। आने वाले कुछ महीनों में हम इसपर विजय प्राप्त कर लेंगे। कम संसाधन के बाद भी बिहार कोरोना को नियंत्रित करने में सफल रही है। उन्होंने आईएमए को धन्यवाद दिया। साथ ही प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कार्यों की प्रशंसा की। वह भी जिला मुख्यालय में रहकर लोगों की समस्याएं दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। कई स्वंयसेवी संगठन भी लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।