• June 6, 2025 9:55 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा- कोरोना से लड़ाई :- ई-रिक्शा चालकों के बीच मास्क और साबुन का वितरण….

Mar 21, 2020

आशीष की रिपोर्ट – 7079013889 

नालंदा जिले टेम्पो ईरिक्शा चालक संघ द्वारा बिहारशरीफ करगिल चौक पर चालकों के बीच साबुन, मास्क व अन्य सामग्री बांटी गयी। वहीं ईिरक्शा को सेनिटाइज किया। संघ के अध्यक्ष मन्ना यादव ने कहा कि आज वैश्विक आपदा से हमें लड़ाई लड़नी है और जीतनी है | हर वाहन को सेनिटाइज करना आवश्यक है। ताकि, किसी तरह का संक्रमण का फैलाव न हो। कोरोना काफी खतरनाक है। इसके फैलाव को रोकने में आम लोगों को भी पूरा सहयोग करना होगा। इस मौके पर सचिव राणा रंजीत सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू सिंह,संगठंन सचिव नासिर खां, महासचिव अनिल सिंह, उपाध्यक्ष संजीव कुमार झा, सीमा देवी, अरुण कुमार पांडेय व अन्य मौजूद थे।