• November 20, 2025 8:02 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – वीडियो कॉल करने के बाद हो गई मौत, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Mar 10, 2023

आशीष – 7903735887 

राजगीर थाना अंतर्गत बाजार इलाके में शुक्रवार को परिवार व पत्नी को वीडियो कॉल करने के बाद युवक ने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मृतक जहानाबाद जिला के पाठक टोली निवासी 27 वर्षीय पंकज कुमार है। युवक राजगीर में जेन्ट्स पार्लर व आयुध फैक्ट्री में कैंटिन चलाता था। घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है।
परिजनों की मानें तो युवक की पत्नी राजगीर में नहीं रहती थी। इस कारण वह तनाव में रहता था। दिन में युवक ने वीडियो कॉलिंग कर पत्नी, बहनोई व दोस्तों से बात की। इसके बाद फांसी लगा ली। मृतक को पांच साल का पुत्र है। पत्नी पटना जिला स्थित मायके में रह रही है। परिजन विवाद के बाबत बताने से परहेज कर रहे हैं। थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के हवाले कर दिया गया है। यूडी केस दर्ज किया गया है।