• June 7, 2025 12:16 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा- शहरी इलाके से ब्राउन शुगर के साथ धराया…

Mar 9, 2023

राज- 7903735887 

बिहार थाना पुलिस बुधवार को डॉक्टर कॉलनी के समीप छापेमारी कर 16 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ सप्लायर को गिरफ्तार कर ली। पकड़ा गया सप्लायर सोहसराय थाना क्षेत्र के मोगल कुआं निवासी बब्लू उर्फ गेंड़ा है। उसके पास से 32 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ।

थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई। सप्लायर घूम-घूमकर ड्रग्स बिक्री कर रहा था। उसी दौरान पकड़ा गया। बदमाश के पास से 32 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। पूछताछ के आधार पर पुलिस उसके सहयोगियों की तलाश में जुटी है।