• February 25, 2026 11:42 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कर्तव्यनिष्ठा को सलाम: जख्मी होकर भी थानेदार ने शराब धंधेबाजों को पकड़ा…

ByReporter Pranay Raj

May 24, 2023

राज- 7903735887 

छापेमारी के दौरान जख्मी होने के बाद भी राजगीर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मुश्ताक अहमद ने शराब के साथ महिला समेत दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई लेनिन नगर में हुई। तस्करों को खदेड़ने के दौरान पत्थर से टकराकर थानाध्यक्ष गिर गए। जिससे उनका हाथ टूट गया। शराब बरामद होने के बाद पुलिस धंधेबाज के घर को सील कर दी।

थानेदार के जख्मी होने के बाद भी धंधेबाजों के पकड़े जाने की खबर इलाके में दावानल की तरह फैल गई। जिसके बाद राजगीर वासी थानाध्यक्ष की कर्तव्यनिष्ठा को सलाम कर रहे हैं।

थानाध्यक्ष ने बताया कि नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर शराब धंधेबाजों पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। लेनिन नगर से नागा चौहान के घर से 27 बोतल अंग्रेेजी शराब बरामद हुई। जिसके बाद घर सील कर दिया गया।
गिरफ्तार धंधेबाजों में नागा चौहान और कौशल्या देवी शामिल है। तीन धंधेबाजों पर केस दर्ज किया गया है।