• November 20, 2025 6:03 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – उप नगर आयुक्त के चालक ने स्कॉपिर्यों से बाइकों में मारी टक्कर…

ByReporter Pranay Raj

Nov 20, 2024

राज – 9334160742 

सोहसराय थाना इलाके के आशा नगर कोल्ड स्टोरेज के समीप बुधवार को उस वक्त अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। जब बिहारशरीफ नगर निगम के उप नगर आयुक्त के वाहन का चालक नशे की हालत में सड़क किनारे लगे तीन टक्कर मा दिया। गनीमत यह रहा कि बाइक के पास कोई खड़ा नहीं था। नहीं तो जान जान सकती थी।

प्रत्यक्षदर्शी मनोज कुमार , दिलीप कुमार व अन्य ने बताया कि दोपहर के समय उपनगर आयुक्त का नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो का चालक गाड़ी को बैक करने के दौरान बाइकों में टक्कर मार दिया। चालक इतना नशा कर रखा था कि वह सही से ना तो कुछ बता रहा था ना ही आंखें खोल रहा था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस के दी पुलिस मौके पर पहुंचकर गाड़ी और चालक को थाना ले गई। वाहन भाड़ा पर निगम को दी गई है।

थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि उपनगर आयुक्त और वाहन मालिक को घटना की जानकारी दी गई है। वाहन मालिक द्वारा क्षतिग्रस्त वाहनों को बनाने का आश्वासन दिया गया है। जांच में चालक के नशे की पुष्टि नहीं हुई। इसक कारण उसे रिहा कर दिया गया।