• February 25, 2026 7:47 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – भीषण ठंड में गरीबों का सहारा बने उप मुख्य पार्षद अक्षय कुमार ….

ByReporter Pranay Raj

Dec 28, 2025

राहुल रंजन – 9334160742 

कड़ाके की ठंड के बीच परवलपुर प्रखंड के नगर पंचायत क्षेत्र के उप मुख्य पार्षद अक्षय कुमार गरीबों और असहायों के लिए मसीहा बनकर सामने आए हैं। उन्होंने जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटकर मानवता की मिसाल पेश की है।

उप मुख्य पार्षद अक्षय कुमार के नेतृत्व में नगर पंचायत क्षेत्र के शंकरडीह, गौरव नगर, मर्दनबीघा समेत कई इलाकों में अब तक 300 से अधिक गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जा चुका है। ठंड से कांप रहे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को जब गर्म कपड़े मिले तो उनके चेहरे पर राहत और संतोष साफ झलकता नजर आया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाज के हर सक्षम व्यक्ति की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वह कठिन समय में जरूरतमंदों के साथ खड़ा हो। भीषण ठंड गरीब परिवारों के लिए किसी आपदा से कम नहीं होती। ऐसे में उनका दर्द समझना और समय पर सहायता पहुंचाना ही सच्ची जनसेवा है।  यह सेवा अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि नगर पंचायत क्षेत्र में कोई भी जरूरतमंद ठंड के कारण परेशान न हो। स्थानीय लोगों ने उप मुख्य पार्षद के इस प्रयास की प्रशंसा की है।