• November 20, 2025 6:18 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – धानुक महासम्मेलन: गूंजी अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग…

ByReporter Pranay Raj

Nov 6, 2023

राज – 7903735887 

शहर के आईएमए हॉल में धानुक एकता मंच महासम्मेलन का आयोजन रविवार को हुआ। जिसमें प्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने धानुक जाति को अनुसूचित में शामिल करने के लिए एक स्वर से आवाज बुलंद की।
मुख्य अतिथि यूपी के समाजसेवी धर्मेंद्र कठेरिया ने कहा कि 19 राज्यों में धानुक अनुसूचित वर्ग में शामिल है। फिर बिहार में इसे किस आधार पर पिछड़ा वर्ग में रखा गया है।
हाल ही में हुई जातीय गणना में भी धानुक की संख्या महज 2.13 फीसद दिखायी गयी है। सही तरीके से गणना नहीं करायी गयी है।
मंच के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश धानुक, सभा अध्यक्ष पूर्व डीआईजी रंजीत कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष वीरमणि मंडल व प्रदेश मीडिया प्रभारी अमोद कुमार ने कहा कि बिहार सरकार धानुक जाति को अनुसूचित वर्ग में शामिल करे। महासम्मेलन में प्रदेश महासचिव अरविंद धानुक, बेगूसराय से रामदास धानुक, नालंदा से जितेंद्र धानुक, सर्वेंद्र धानुक, श्रीकांत प्रसाद, रूपेश कुमार, आजाद कुमार, नवीन कुमार, अर्जुन प्रसाद, भागलपुर से अर्जुन प्रसाद के अलावा सिवान, नवादा, शेखपुरा, सासाराम, गया, पटना, छपरा, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, पश्चिमी चंपारण, लखीसराय, औरंगाबाद, बक्सर, मुंगेर, दरभंगा व अन्य जिलों से धानुक समाज के प्रतिनिधि शामिल थे।