• November 20, 2025 5:57 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – समारोह में अहीर रेजिमेंट स्थापना की मांग हुई बुलंद…

ByReporter Pranay Raj

Dec 10, 2023

सूरज – 7903735887 

शहर टाउन हॉल में अहीर रेजिमेंट के गठन के लिए समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें रेजिमेंट के स्थापना की आवाज बुलंद हुई। रेजिमेंट के राष्ट्रीय संयोजक अरुण यादव, प्रदेश अध्यक्ष बब्बन यादव, जिला संयोजक अरुणेश यादव ने समारोह का उद्घाटन किया।
वक्ताओं ने कहा कि अहीर रेजिमेंट बननी ही चाहिए। यह हमारा हक है। जब सरहद पर हमारी जरूरत होती है तो हमारी छाती सबसे आगे होती है। देश की रक्षा के लिए अहीरों ने अपने प्राणों को न्यौछावर किया है। अहीर रेजिमेंट की स्थापना के लिए वह सभी स्तर पर लड़ाई लड़ रहे हैं। रेजिमेंट को स्वीकृति किसी भी हाल में दिलाई जाएगी।
इस मौके पर रजत नेता सुनील यादव, सुरेश यादव, अमोघ यादव, देवी लाल यादव, ललित यादव, अरविंद यादव, करण यादव, मनीष यादव, मनोरमा देवी समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।