• November 20, 2025 6:02 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – एशियन हॉकी: बेटियों ने बढ़ाया देश का मान, चीन को हरा ट्राफी पर जमाया कब्जा…

ByReporter Pranay Raj

Nov 20, 2024
Indian Super League 2024-25

राज – 9334160742 

राजगीर में आयोजित बिहार हॉकी चैंपियंस ट्राफी पर कब्जा जमाकर भारत की बेटियों ने देश का मान बढ़ा दिया। भारत की बेटियों ने पसीना बहाते हुए दुश्मन देश की टीम चीन को करारी हार दी। चीन की टीम भी जमकर लोहा ली। इसके बाद भी भारत की टीम ने चीन को 1-0 से मात दिया। भारत के विजय के साथ स्टेडियम में भारत माता जय के जयकारे गुंजने लगें।

हाफ टाइम तक दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर थीं। हाफ टाइम के बाद तीसरे क्वार्टर के पहले मिनट में ही दीपिका ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर चीन को मात दे दी। इससे पहले सेमीफाइनल में हारने वाली जापान व मलेशिया की टीम के बीच मुकाबला हुआ। जापान ने एकतरफा मुकाबले में मलेशिया को 4-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, मलेशिया को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। कोरिया पांचवे तो थाईलैंड अंतिम स्थान पर रहा।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: मनसुख मांडविया

भारत सरकार के खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि 2025 में बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया जायेगा। उन्होने राजगीर खेल अकादमी परिसर में आज एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप के समापन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उक्त बातें कहीं।
उन्होंने, एशियन हॉकी चैंपियनशिप में भारत की जीत पर टीम इंडिया को बधाई दी और कहा कि टीम इंडिया ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर टूर्नामेंट में जीत हासिल की। बिहार सरकार ने बेहतर व्यवस्था किया। 2025 में बिहार में हीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स आयोजित किया जायेगा।
एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप में भारतीय टीम की जीत पर भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे ने प्रसन्नता जाहिर की। कहा कि फाइनल मुकाबले में चीन ने बेहतर प्रदर्शन किया। खासकर डिफेंस में काफी मेहनत किया। जिस कारण मुकाबला काफी कड़ा रहा। टीम इंडिया का टारगेट था कि भारत पहला गोल दागे, ताकि दबाब चीन पर बन सके। भारतीय खिलाडी दीपिका का खुल कर तारीफ करते हुये कहा कि दीपिका ने मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए गोल करने में कामयाब रही। जिसके कारण भारतीय टीम का जो सपना था वह पूरा हुआ।

कोच हरेंद्र सिंह ने कहा कि विगत 28 सालों से हम लोग दर-दर भटक रहें थे। लेकिन हमारी बातों को कोई नहीं सुना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमारी बातों को सुना और राजगीर में अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम बनाया। जिसमें इंटरनेशनल हॉकी मैच का आयोजन सफलतापूर्वक हो सका। मुख्यमंत्री के प्रयास से राजगीर में भव्य स्टेडियम का निर्माण कराया गया और एक बेहतर टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। राज्य व देश का नाम रौशन किया। हम आगे भी इसी प्रकार का प्रदर्शन जारी रखेंगे।

चार माह में बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

बिहार के मुख्यमंत्री के सचिव व भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने कहा कि राजगीर खेल अकादमी परिसर में हॉकी के अलावा 20 प्रकार के खेल का आयोजन किया जायेगा। एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप में भारतीय टीम की जीत पर बधाई दी। टूर्नामेंट में बेहतर व्यवस्था को लेकर गौरवान्वित महसूस किया। कहा कि आने वाले चार महीने के अंदर राजगीर खेल अकादमी परिसर में इंटरनेशलन क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। जिसमें जल्द हीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा।