• February 25, 2026 10:50 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बालू – शराब धंधेबाज पर दीपनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ….

ByReporter Pranay Raj

Jan 20, 2022

सूरज – 7903735887 

दीपनगर थाना की पुलिस ने अलग-अलग मामलों के कई आरोपितों को दबोच लिया है। थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने बताया कि सिपाह गांव के पास से बालू लदे दो ट्रैक्टर पकड़े गये हैं। चालक ताड़पर गांव निवासी ब्रजेश उर्फ नाटा को गिरफ्तार किया गया है। शराब मामले में फरार जोरारपुर निवासी उमेश प्रसाद व देवीसराय निवासी नागो पासवान को पकड़ा गया है। इसी तरह, चकदीलावर गांव के नदी के पास से 22 लीटर देसी शराब, चूल्हा, गैस सिलेंडर, तसला आदि बरामद किये गये हैं। इस मामले में सात धंधेबाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।