• June 6, 2025 10:33 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बेटी के प्रेमी के हत्यारोपी बन्दी की मौत, परिवार लगा रहा पुलिस पिटाई का आरोप…

Mar 7, 2022

सूरज – 7903735887

जेल में बंद ईलाजरत कैदी कि सदर अस्पताल में संदेहास्पद स्तिथि में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच पुलिस पर पिटायी का आरोप लगाया | मृतक आरा जिला के बिहिया थाना क्षेत्र निवासी सुदर्शन यादव का पुत्र धुरल यादव है।

हत्या के आरोप में 2 माह से जेल में था बंद

धुरल यादव अपने खलासी के हत्या के आरोप में 2 महीने से जेल में बंद था। पावापुरी ओपी पुलिस ने 7 जनवरी को पटना रांची रोड किनारे चोरसुआ के पास झाड़ी से एक युवक का शव बरामद किया था । मृतक धुरल यादव के ट्रक का खलासी था। भुरल यादव मौत का कारण दुर्घटना बता रहा था। जबकि मृतक के शरीर पर बने जख्मों के निशान हत्या की गवाही दे रहे थे। मृतक खलासी झारखंड के बोकारो जिला के चास के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी निवासी छोटु कुमार था। मृतक के परिजनों ने भुरल यादव पर हत्या का आरोप ट्रक ड्राइवर धुरल यादव पर लगाया था। दरअसल धुरल यादव की बेटी के साथ खलासी छोटु कुमार यादव का प्रेम प्रसंग चल रहा था | इसी खुन्नस में वाहन मालिक ने खलासी को मौत के घाट उतार दिया। पावापुरी ओपी पुलिस ने धुरल यादव को मोतिहारी से गिरफ्तार कर खलासी हत्याकांड का खुलासा किया था।

बेटे का आरोप पुलिस ने पिटाई

मृतक धुरल यादव का बेटा गणेश यादव पुलिस पर बेरहमी से पिटाई के कारण मौत की वजह बता रहा है। गणेश यादव ने बताया कि उसके पिता के साथ रह रहे खलासी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी जबकि खलासी के परिजनों ने हत्या का आरोप उसके पिता पर लगाया था जिसके बाद उसके पिता को मोतिहारी से पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ नालन्दा लाई और बेरहम तरीके से डंडे से पिटाई की गई। पिटाई के कारण पैर में लगे पूर्व से स्टील बाहर निकल गया। जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था। जबकि सदर अस्पताल के डॉ ने बताया कि मृतक डायबिटीज, दमा और ब्रोकाइटिस बीमारी से ग्रशित थे।