• February 25, 2026 9:07 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कार सवार पिता-पुत्र की मौत, पत्नी-पुत्री संग तीन जख्मी, जाने हादसा…

ByReporter Pranay Raj

Nov 1, 2024

राज – 9334160742 

सोहसराय थाना क्षेत्र के एनएच 20 पर श्रीराम पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की सुबह तेज गति की कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर जोरदार था। जिससे कार का परखच्चा उड़ गया। घटना में मौके पर पिता-पुत्र की मौत हो गई।

जबकि, पत्नी-पुत्री और चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस सभी को अस्पताल लाई। जहां से जख्मी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

मृतकों में ओडिशा के पूरी जिला के वहियारपुर निवासी अधिवक्ता सत्यनारायण सत्यपति उनका पुत्र ओम प्रकाश सत्यपति शामिल है। कार से गंगाजल व प्रसाद मिला। जिससे आशंका जताई जा रही है कि सवार तीर्थ कर उड़ीसा लौट रहे थे। उसी दौरान हादसा हुआ।

यातायात थानाध्यक्ष सुशील कुमार राहुल ने बताया कि घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जख्मी तीन लोगों को रेफर कर दिया गया है।