• November 20, 2025 6:52 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ससुराल आये युवक की मौत, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस …

ByReporter Pranay Raj

Apr 28, 2021

ईं सूरज – 7903735887 

इस्लामपुर बाजार के बढ़ी टोला में ससुराल आये एक युवक की संदिग्ध मौत हो गयी। ससुराल के लोग इसे आत्महत्या बता रहे हैं। वहीं, मृतक के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस भी इसे आत्महत्या बता रही है। अब यह हत्या है या आत्महत्या यह जांच का विषय है। मृतक गया जिला के बुनियादगंज थाना क्षेत्र स्थित बेहड़ा गांव निवासी पिंटू शर्मा के रूप में की गयी है।


मृतक के भाई का कहना है कि पिंटू की ससुराल बढ़ी टोला निवासी नंदू मिस्त्री के घर है। वह ससुराल आया था। मंगलवार को ससुराल के परिजन ने उसकी मौत की सूचना दी। भाई का आरोप है कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसी वजह से लाठी से पीटकर उसकी हत्या की गयी है। थानाध्यक्ष शरद कुमार रंजन ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के हवाले कर दिया गया है। प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है।