• November 20, 2025 6:13 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मुर्गा लाने बाजार जा रहे युवक की मौत, भाई जख्मी, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jul 24, 2024

राजा -9334160742 

एकंगरसराय थाना क्षेत्र के मुसहरी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान चली गई। जबकि, उसका छोटा भाई जख्मी हो गया। दोनों भाई बाइक पर सवार को मुर्गा लाने जा रहा था। उसी दौरान हादसा हुआ। मृतक छोटानी जमादार का पुत्र 26 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार है। जख्मी राजू कुमार अस्पताल में इलाजरत है।
पिता ने बताया कि दोनों पुत्र पर सवार वह बाजार से मुर्गा खरीदने जा रहा था। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उनके एक पुत्र की मौके पर मौत हो गई। जबकि, छोटा पुत्र जख्मी हो गया।
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। पिता ने घटना की प्राथमिकी का आवेदन दिया है। अग्रेतर कार्रवाई जारी है।