• February 25, 2026 11:42 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – डॉक्टर के यहां जा रहे बुजुर्ग को काल ने लीला, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jan 3, 2023

आशीष – 7903735887 

सारे थाना क्षेत्र में मंगलवार को बस की टक्कर से ऑटो सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक शेखपुरा जिला के कोरमा थाना क्षेत्र के चारे गांव निवासी 65 वर्षीय भागो पंडित हैं। घटना में कई अन्य सवार भी जख्मी हुए। परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग आंख का इलाज कराने अस्थावां आ रहे थे। उसी दौरान बस की टक्कर से ऑटो सड़क किनारे पलट गई।

घटना में करीब आधा दर्जन सवार जख्मी हो गए। सभी जख्मी को ग्रामीणों के सहयोग से रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां से बुजुर्ग को रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को दुर्घटना की खबर मिली है।