राज – 9334160742
खुदागंज अंतर्गत के पनहर पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की देर रात अनियंत्रित होकर बाइक सड़क किनारे पानी भरे गड्ढ़े में गिर गई। जिससे दो सवारों की मौत हो गई। जबकि, दो लोग जख्मी हो गए। हादसा में घोर लापरवाही सामने आई है। बाइक पर कुल चार लोग सवार थे। जिस कारण बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई।
मृतकों में खुदागंज थाना क्षेत्र के वरदाहा गांव निवासी नायक बिंद का 23 वर्षीय पुत्र मंटू बिंद और स्व. जोगिंदर बिंद का 15 वर्षीय पुत्र गणेशी बिंद है। जख्मी राजबल्लभ बिंद का 18 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार और अरवल जिला के करपी थाना क्षेत्र निवासी लाल दास बिंद का 25 वर्षीय पुत्र मौकेंद्र को इलाज के लिए विम्स में भर्ती कराया गया।
जख्मी मौकेंद्र ने बताया कि वह सूरत में कपड़ा का काम करते हैं। गुरुवार को सूरत से ससुराल आ रहा था। इस्लामपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उन्होंने अपने साला मंटू को फोन कर बाइक लाने को कहा। साला अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक परआया। इसके बाद चारो लोग बाइक पर बैठकर गांव लोट रहे थे। उसी दौरान हादसा हुआ।
थानाध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। एक ही बाइक पर चार लोगों के सवार होने के कारण हादसा हुआ।

