• November 20, 2025 6:08 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – प्रेम-विवाह का जानलेवा अंत, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Aug 7, 2024

राज – 9334160742 

तेलमर थाना क्षेत्र के तेलमर गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या किए जाने का मामला सामने आया। मृतका एक साल पहले प्रेम विवाह रचाई थी। मायके के परिजन दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। हत्याकांड के खुलासा के पहले ससुराली परिवार गांव से फरार हो गया। मृतका राहुल बिंद की 19 वर्षीया पत्नी सुलेखा देवी है।

पटना जिला के दनियावां थाना के चौरा निवासी मृतका की मां लक्ष्मीनिया देवी ने बताया कि 1 साल पहले बेटी की शादी हुई थी। बेटी प्रेम विवाह की थी। शादी के कुछ दिनों के बाद से ससुराल के परिवार दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करने लगा। रक्षा बंधन में वह मायके आना चाहती थी। इससे पहले उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद घटना को खुदकुशी साबित करने की मंशा से शव को फंदे से लटका दिया गया।

थानाध्यक्ष शत्रुध्न साह ने बताया कि मृतका की मां ने पति व सास को आरोपित कर दहेज हत्या का आवेदन दिया है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।