• November 20, 2025 7:16 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मलमास मेला घूमने गए युवक की घर लौटी लाश, जानें कैसे गई जान…

ByReporter Pranay Raj

Aug 9, 2023

छोटू – 7903735887 

राजगीर थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव के पास मंगलवार को पानी से एक शव बरामद किया गया था। बुधवार को उसकी पहचान बिहारशरीफ के नईसराय मोहल्ला स्थित भदानी गली निवासी सुनील कुमार के 17 वर्षीय पुत्र विकास कुमार उर्फ बिट्टू के रूप में की गयी है।

परिजनों ने बताया कि वह घर में किसी को बताये बिना ही मेला देखने चला गया था। पता चलने पर राजगीर में काफी खोजबीन की गयी। नहीं मिला तो वापस लौट गये। बुधवार की सुबह अखबार में छपी खबर देखकर उसकी पहचान की गयी। परिजनों का कहना है कि वह इंटर पास करने के बाद कटिहार में आईटीआई की परीक्षा देने गया था। वहां से लौटने पर अजीब हरकत कर रहा था। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।