• November 20, 2025 7:54 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालन्दा – अतर्राष्ट्रीय पर्यटक नगरी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मची सनसनी ….

ByReporter Pranay Raj

May 3, 2022

रोहित – 7903735887 

अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन नगरी राजगीर के वन्य क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक शव का पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव देखने से प्रतीत होता है कि 4 से 5 दिन पूर्व का है। शव से बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी | तब जाकर पुलिस हरकत में आयी |

4-5 दिनों से शव का पेड़ से लटका रहना और इसकी जानकारी वन्यकर्मियो और स्थानीय पुलिस को नहीं होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रही है।

राजगीर अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल है | इस जगह जू सफारी एवं नेचर सफारी का निर्माण कर पर्यटक को बढ़ावा दिया जा रहा है | पूरे वन्य क्षेत्र में सुरक्षा का समुचित देखरेख स्थानीय पुलिस के अलावे वन्यकर्मियो की तैनाती की गयी है। बावजूद वन्य क्षेत्र में आए दिन हत्या ,बड़े पैमाने पर अबैध रूप से शराब चुलाने का खेल सहित अन्य अपराधिक गतिविधियां होते रहती है। हाल में ही वन विभाग के अधिकारी के द्वारा एक फरमान जारी कर जंगलों में प्रवेश पर आम लोगों पर पाबंदी लगा दी गई थी। अवैध रूप से वन क्षेत्र में प्रवेश करने पर गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश वन विभाग के अधिकारी को दिया था। बावजूद इस प्रकार से जंगलों में व्यक्ति का शव बरामद होना काफी चिंता का विषय है।

राजगीर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि जरा देवी मंदिर से आगे यात्री शेड से पूर्व जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से रस्सी द्वारा लटका हुआ पाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है पहचान एवं पोस्टमार्टम हेतु शव को सदर अस्पताल भेज दिया गया है।