राहुल रंजन –
रहुई थाना उतरनावा गांव के खंधा से गुरुवार की सुबह एक युवक की लाश मिली। मृतक उतरनावां निवासी राजकुमार प्रसाद के 32 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार हैं। युवक बुधवार की शाम से लापता था। घर से वह शौच जाने निकला था। परिजन उनकी तलाश में जुटे थे। परिवार के लोग करंट लगाकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
परिजनों ने बताया कि दिलीप मुर्गी फार्म के प्लाट पर मिट्टी-बालू ढुलाई का काम करता था। वहीं करंट लगाकर उसकी हत्या कर शव को खंधा में फेंक दिया गया। जहां लाश मिली वहां से काफी दूरी पर बिजली तार है।
सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि प्रथमदृष्टया करंट से मौत प्रतीत हो रहा है। घटना कैसे हुई, उसकी जांच की जा रही है।

