• June 7, 2025 1:27 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फंदे पर लटकी मिली महिला की लाश, जानें घटना…

Mar 27, 2023

सूरज – 7903735887 

नूरसराय थाना अंतर्गत लखीचक गांव में महिला की लाश फंदे पर लटकी मिली। परिजन घटना काे खुदकुशी बता रहे हैं। मृतका धनंजय यादव की 24 वर्षीया पत्नी आरती कुमारी है। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मायके के परिजन विवाद से इंकार कर रहे हैं।

ससुराली परिवार ने बताया कि महिला घर में अकेली थी। परिवार के लोग काम से लौटे तो फंदे पर लटकी उसकी लाश मिली। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस शव को फंदे से उतारी। मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन ससुराल में खुश थी। परिवार को यह समझ नहीं आ रहा है कि उसने जान क्यों दी। थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।