• February 25, 2026 3:14 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – युवक समेत दो की मिली लाश, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Nov 21, 2021

सौरभ – 7903735887 

वेना थाना क्षेत्र के सरथ गांव में शौच गए युवक की पानी भरे गड्‌ढ़े में डूबकर मौत हो गई। मृतक मानिकचंद मांझी का 33 वर्षीय पुत्र जवाहर मांझी है। सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।

इसी तरह बिंद थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। ग्रामीण ट्रैक्टर के झटके से मौत की चर्चा कर रहे हें। जबकि, परिजन हार्ट अटैक बता रहे हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका स्व. नागेश्वर राउत की 85 वर्षीया पत्नी रजिया देवी है। प्रभारी थानाध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद ने बताया कि परिवार ने शव का पोस्टमार्ट कराने से इंकार कर दिया। पुलिस जांच में जुटी है।