• November 20, 2025 6:08 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बच्चा अपहरण कर बेचने के आरोपी की पेड़ से लटकी मिली लाश, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Aug 7, 2024

राज – 9334160742 

चंडी थाना क्षेत्र के सैदबरही गांव में बगीचा में आम के पेड़ से लटका हुआ युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजन हत्या के बाद शव को पेड़ से लटकाने की बात बता रहे हैं। मृतकक की जेब से एक पर्ची मिला। जिससे पुलिस खुदकुशी का अंदेशा बता रही है।
सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने दो लोगों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने की बात लिखा है। मृतक रामाशीष प्रसाद का 42 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार है।

परिजन ने बताया कि मंगलवार की देर रात करीब ढाई से 3 बजे लहेरी थाना पुलिस बच्चे का अपहरण कर उसे बेचने के केस में पुलिस उसे तलाश रही थी। रात में पुलिस के आने पर पिता-पुत्र घर से फरार हो गए। अगली सुबह पुत्र की फंदे पर लटकी लाश मिली। पिता हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगा रहे हैं। लहेरी थाना पुलिस पर परिजनों ने महिलाओं की पिटाई व घर में लूटपाट का आरोप लगाया।

लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने परिवार के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए बताया कि मृतक दो साल के बच्चे के अपहरण व उसे बेचने के केस का नामजद आरोपित था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। झारखंड की महिला डांसर को काम दिलाने के लिए बुलाकर आरोपियों ने उनके बच्चे का अपहरण कर उसे बेच दिया। जांच में बच्चा खरीदार के रूप में अनिल का नाम सामने आया है।
चंडी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पला चलेगा। मृतक की जेब से एक पर्ची बरामद हुआ है। जिसमें दो युवकों पर परेशान करने का आरोप लगाया गया है।