• November 20, 2025 6:07 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फंदे पर मिली रेलकर्मी की पत्नी की लाश, लगा बांझ बता हत्या का आरोप…

ByReporter Pranay Raj

Aug 3, 2024

राज – 9334160742 

सरमेरा थाना इलाके के धनुकी गांव स्थित ससुराल में फंदे से लटकी विवाहिता की लाश मिली। मायके के परिजन बांझ बता व दहेज में कार के लिए हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, प्रारंभिक जांच में पुलिस घटना को खुदकुशी बता रही है। मृतका लोको पायलट रामानुज कुमार की 24 वर्षीया पत्नी सुहाना उर्फ स्वीटी कुमारी है। पति नागपुर में कार्यरत हैं।

पटना जिला के मोकामा निवासी मृतका का भाई सुमन कुमार ने बताया कि 3 साल पहले रेलवे में लोको पायलट रामानुज कुमार के साथ बहन की शादी हुई थी। शादी के बाद ससुराली परिवार दहेज में कार की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था। इसके बाद तीन साल के बाद भी बहन मां नहीं बन सकी।

इस कारण बांझ बता परिवार असहनीय रूप से प्रताड़ित कर रहा था। रात में सुनियोजित तरीके से बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या को खुदकुशी का रूप देने की मंशा से शव को फंदे से लटका दिया गया। थानाध्यक्ष विकास कुमार यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना खुदकुशी प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजन के आरोपों की जा रही है।