• June 7, 2025 12:15 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नहर से मिली बुजुर्ग की लाश, जाने घटना…

Dec 1, 2023

सूरज – 7903735887 

सरमेरा थाना पुलिस ने शुक्रवार को फतेहपुर-डुमरा गांव के नहर से एक बुजुर्ग का शव बरामद किया। मृतक स्व. होरियल यादव के 65 वर्षीय पुत्र छोटे लाल यादव हैं। बुजुर्ग सुबह घर से शौच के लिए निकले थे। इसके बाद उनकी लाश मिली।

परिवार ने बताया कि बुजुर्ग शौच के लिए निकले थे। जिसके बाद देर तक नहीं लौटे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस नहर से शव बरामद की। अंदेशा है कि शौच के दौरान पैर फिसलने से बुजुर्ग नहर में गिर गए। जहां डूबकर उनकी मौत हाे गई। शव मिलने के बाद गांव में परिवार की चीत्कार गूंजने लगी।

थानाध्यक्ष विवेक राज ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। डूबकर मौत होना प्रतीत हो रहा है।