• November 20, 2025 8:05 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नवविवाहिता की मिली लाश, जहर दे मारा; जानें कारण

ByReporter Pranay Raj

Dec 12, 2022

सूरज – 7903735887 

हिलसा थाना अंतर्गत पकड़िया बिगहा गांव में रविवार की देर शाम नवविवाहिता की मौत हो गयी। मृतका पिक्कू कुमार की पत्नी टूसर कुमारी है। मायके वाले दहेज के लिए जहर देकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। महिला के चाचा कमलेश बिन्द ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी कराई है।
चंडी थाना क्षेत्र के गंगा बिगहा गांव निवासी उपेन्द्र बिंद की पुत्री टुसर की शादी मात्र छह महीना पहले हुई थी। चाचा ने बताया कि दामाद ईंट-भट्ठा पर मजदूरी करता है। शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़िता किया जाता था। शाम उन्हें सूचना मिली कि टुसर की तबियत खराब है। पकड़िया बिगहा पहुंचे तो घर में उसकी लाश पड़ी थी। ससुराल के लोग फरार थे। थानाध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर करायी गयी है। मामले की जांच चल रही है।