• June 7, 2025 1:26 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता की लाश, जाने घटना…

Oct 30, 2023

सूरज – 7903735887 

करायपरसुराय थाना क्षेत्र के बरगी बिगहा गांव में दहेज के लिए नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सोमवार को सामने आया। मृतका चंदन कुमार की 20 वर्षीय पत्नी कंचन कुमारी है। हत्या के बाद शव को फंदे पर लटका दिया गया था।

करायपरसुराय थाना क्षेत्र के विनसा सलेमपुर गांव निवासी मृतका के भाई मंटू कुमार ने बताया कि पांच माह पहले बहन की शादी हुई थी। इसके बाद ससुराली परिवार दहेज के लिए उसे अक्सर प्रताड़ित कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद घटना को खुदकुशी का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया।
थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि ग्रिल के सहारे फंदे से शव लटकाया गया था। घर के सभी सदस्य फरार हैं। मायके के परिजन दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।