• February 25, 2026 1:08 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ट्रेन में मिली युवती की लाश , जानें मामला …..

ByReporter Pranay Raj

Sep 1, 2023

राज – 7903735887 

दिल्ली से राजगीर आने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन के बाथरूम में एक युवती का शव बरामद किया गया है। आशंका है कि हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को बाथरूम में हैंगर से टांग दिया गया है। बाथरूम में युवती की लाश जमीन पर पड़ी थी। दुपट्टे का फंदा बनाकर उसे हैंगर से टांग दिया गया था। मृतका की अब तक पहचान नहीं हो पायी है।

राजगीर स्टेशन पहुंचने के बाद को ट्रेन को सफाई के लिए रैक पर खड़ा किया। उसके बाद सफाइकर्मी साफ-सफाई के लिए ट्रेन में घुसे। लाश देखते ही उसने शोर मचाया। शोर सुनकर भीड़ जमा हो गयी। रेल थाना की पुलिस भी वहां पहुंच गयी। युवती की उम्र करीब 25 वर्ष बतायी जाती है। रेल थाना प्रभारी रामचंद्र सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि हत्या है या आत्महत्या। पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए सदर अस्पताल में रखा गया है।