• June 6, 2025 10:31 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फंदे पर लटकी मिली तीन बच्चों के पिता की लाश, जानें घटना…

May 19, 2022

सूरज – 7903735887 

जिले के अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तेलमर में पत्नी तो एकंगरसराय में पति ने जान दे दी। दोनों घटनाओं का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। हालांकि, तेलमर में मृतका के परिजन दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

एकंगरसराय थाना क्षेत्र के एकंगरडीह निवासी राजकुमार केसरी के 28 वर्षीय पुत्र आशीष रंजन ने आत्महत्या कर ली। पिता ने बताया कि वह गाड़ी चलाता था। बुधवार की रात कमरे में उसने पंखे से लटककर जान दे दी। उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। घरेलु कलह के कारण आत्महत्या की बात बतायी जा रही है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। इस मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है।