• June 6, 2025 10:22 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ऑटो चालक की मिली लाश, परिजन लगा रहे हत्या का आरोप…

Aug 3, 2024

राज – 9334160742 

एकंगरसराय थाना क्षेत्र के पकड़िया बीघा गांव में एक ऑटो चालक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। परिजन एजेंटी विवाद में हत्या का आरोप लगा रहे है। मृतक स्व. बौधू रविदास के 50 वर्षीय पुत्र नंदू रविदास हैं। पहले वह बस चलाता था। उसके बाद कुछ महीने से खुद का टोटो खरीदकर चला रहे थे। जिससे परिवार का भरण पोषण होता था।
पुत्र शिवशंकर कुमार ने बताया कि पांच दिन पहले बस स्टैंड में एजेंटी को लेकर कुछ लोगों से पिता का विवाद हुआ था। इसी विवाद की खुन्नस में बदमाशों ने पिता की हत्या कर दी। हत्या के बाद बदमाश शव ठिकाना लगाने के फिराक में थे। ग्रामीणों के देखने पर शव फेंक बदमाश फरार हो गया।
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।