• November 20, 2025 5:43 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – थानेदार हत्याकांड के आरोपी की मिली लाश, हत्या का आरोप…

ByReporter Pranay Raj

Jan 21, 2025

राज – 9334160742 

रहुई थाना पुलिस ने मंगलवार को उतरनामा गांव के खंधा से एक युवक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान बसानपुर गांव निवासी देवन पासवान के 35 वर्षीय पुत्र हरेराम पासवान के रूप में की गई। मृतक कुख्यात था। 19 फरवरी 2007 को रहुई थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष शिवराम प्रसाद की हत्या में जेल जा चुका है।
नालंदा व दूसरे जिले में मृतक पर 15 से अधिक लूट-डकैती का केस दर्ज था। घटनास्थल से चोरी का स्टार्टर, पाइप व रिंच बरामद हुआ। जो सोमवार की रात मादाचक गांव से चोरी की गई थी। पुलिस करंट से झुलसकर मौत का अंदेशा जता रही है। वहीं, परिजन करंट लगाकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
रहुई थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि करंट से युवक की मौत होना प्रतीत हो रहा है। मौके से चोरी का सामान बरामद हुआ। अंदेशा है कि किसान जानवरों से फसलों को बचाने के लिए बिजली तार बिछाए थे। जिसके संपर्क में आकर हादसा हुआ। मृतक आपराधिक प्रवृति का था।
तत्कालीन थानाध्यक्ष शिवराम हत्याकांड में जेल जा चुका है। हरेराम हाल में जेल से रिहा हुआ था। बेलछी थाना पुलिस उसे लूट में गिरफ्तार की थी। मृतक पर अलग-अलग थाना में करीब 15 लूट व डकैती का केस दर्ज था।
मृतक के पिता भी अापराधिक प्रवृति का है। मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया। परिजन द्वारा लिखित आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई होगी।