• November 20, 2025 7:23 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रजाई में लिपटी सड़क किनारे मिली महिला की लाश, जानें हत्या का तरीका …

ByReporter Pranay Raj

Nov 22, 2022

राज – 7903735887 

थरथरी थाना अंतर्गत शेखपुराडीह गांव में दहेज में भैंस नहीं मिलने पर सोमवार की रात जहर खिलाकर विवाहिता की हत्या कर दी गई। अगली सुबह सड़क किनारे रजाई में लिपटी महिला की लाश मिली। मृतका देवा यादव 22 वर्षीया पत्नी आरती कुमारी है। पति पंजाब में रहकर काम करता है। मायके के परिजन दहेज में भैंस नहीं मिलने पर सास-ससुर समेत 8 पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस पर भी कार्रवाई में टालमटोल का आरोप लगा।

छबिलावपुर थाना क्षेत्र के बाजार निवासी पिता राकेश कुमार ने बताया कि 2017 में उन्होंने बेटी की शादी की। पति दूसरे प्रदेश में रहकर काम करता है। ससुराली परिवार दहेज में भैंस की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर सास-ससुर, भैंसुर-गोतनी प्रताड़ित कर रहे थे। रात में उनकी बेटी की जहर खिलाकर हत्या कर शव को रजाई में लपेटकर फेंक दिया गया। पिता ने पुलिस पर भी कार्रवाई में पक्षपात व मौके पर देर से पहुंचने का आरोप लगाया। मृतका दो बच्चों की मां है। प्रभारी थानाध्यक्ष जवाहर राम ने बताया लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।