• February 25, 2026 10:18 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पानी भरे गड़ढ़े से मिली किशोरी की लाश, जाने कैसे गई जान…

ByReporter Pranay Raj

Dec 16, 2024

राज – 9334160742 

नालंदा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में घर के आगे पानी भरे गड्ढे में डूबकर किशोरी की मौत हो गई। मृतका नरेश चौधरी की 14 वर्षीया पुत्री काजल कुमारी है।

परिवार ने बताया कि किशोरी अपनी मां के साथ सो रही थी। 2 बजे रात में अचानक शौच के लिए घर से बाहर गई। इसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी समय बीत जाने के बाद परिवार वाले खोजबीन करने लगे। मगर उसका पता नहीं चल पाया। घर के पास पानी भरे गड्‌ढ़े में उसकी लाश उपलाई मिली। समीप में चप्पल रखी थी। अंदेशा है कि शौच के दौरान पैर फिसलने किशोरी गड्‌ढ़े में गिरकर डूब गई। जहां उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष निशि कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।