• November 20, 2025 6:56 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शहरी इलाके में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता की लाश, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Sep 8, 2023

सौरभ – 7903735887 

लहेरी थाना अंतर्गत पटेल नगर मोहल्ला में घरेलू कलह में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका राजेश कुमार की 35 वर्षीया पत्नी कविता कुमारी है।परिवार ने बताया कि महिला के पति प्लंबर का काम करते हैं। सुबह में वह घर से निकल गए थे। इसके बाद विवाहिता का सास-ससुर से मामूली कहासुनी हुई। जिसके बाद वह खुद को कमरे में बंद कर ली।

काफी देर तक वह बाहर नहीं निकली। आवाज लगाने पर भी प्रतिक्रिया नहीं दी। तब खिड़की से झांकने पर कमरे में सिलिंग फैन के सहारे फंदे पर लटकी उनकी लाश दिखी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर, उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई। मृतका का मायके तेल्हाड़ा थाना इलाके में है।

थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मायके के परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है। लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई करेगी।