• February 25, 2026 4:21 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ईंट भट्‌ठा पर फंदे पर मिली मजदूर की लाश, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Feb 15, 2023

सूरज – 7903735887 

 

नूरसराय थाना अंतर्गत बेलसर गांव स्थित ईंट भट्‌ठा पर बुधवार को मजदूर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना का कारण आर्थिक बदहाली बताया जा रहा है। मृतक बेलसर गांव निवासी 50 वर्षीय सुखाड़ी पासवान हैं। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।

पुत्र ने बताया कि पिता भट्‌ठा पर मजदूरी करते थे। दूसरे मजदूरों से उन्हें घटना की सूचना मिली। तब वह परिवार के साथ मौके पर पहुंचे। जहां कार्यालय के कमरे में फंदे पर पिता का शव लटका मिला। परिवार ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण अधेड़ कुछ दिनों से परेशान थे। अंदेशा है कि इसी कारण फांसी लगाकर जान दे दी। थानायक्ष कुणाल चंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। खुदकुशी के कारणों की जांच की जा रही है।