• November 20, 2025 6:24 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बेटे को जन्म नहीं देने पर पत्नी की हत्या कर शव लटकाया…

ByReporter Pranay Raj

Aug 9, 2021

आशीष – 7903735887 

इसलामपुर थाना अंतर्गत मल बिगहा मोहल्ला में बेटे को जन्म नहीं देने पर पति ने पत्नी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। मृतका सलाउद्दीन की 27 वर्षीया पत्नी आरसी फातिमा है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। नगर थाना क्षेत्र के छज्जू मोहल्ला निवासी मृतका की मां जहांआरा ने दामाद समेत दो को आरोपित कर केस दर्ज कराया है। बेटे को जन्म नहीं देने पर हत्या का आरोप है।

मृतका की मां ने बताया कि 5 साल पहले उन्होंने बेटी की शादी की। शादी के बाद उसने तीन बेटियों को जन्म दिया। लगातार बेटियों को जन्म देने से पति उसे प्रताड़ित कर रहा था। इसी कारण उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया।
थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि मां ने हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।